Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लीबिया के तट से बचाए गए 1,000 से अधिक प्रवासी

Published

on

Loading

त्रिपोली। लीबिया के पास समुद्री मार्ग से गुजर रहे में एक नौका में सवार 1,000 से अधिक प्रवासियों को बुधवार को बचा लिया गया। इटली के तटरक्षकों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बचाव कार्य में ब्रिटेन, जर्मनी, आयरलैंड और स्लोवेनिया की नौसेना के जहाजों ने भी हिस्सा लिया। यह पिछले तीन सप्ताह में एक दिन में बचाए गए प्रवासियों की सर्वाधिक संख्या है।

इससे पहले शनिवार को अफ्रीका के विभिन्न देशों के 40 प्रवासियों के शव पश्चिमी लीबिया के समुद्र तट पर मिले थे।

अंतर्राष्ट्रीय आव्रजन संगठन का कहना है कि इस साल इटली के तट पर लगभग 1,40,000 प्रवासी पहुंचे हैं, जिनमें से अधिकांश लीबिया से पहुंचे थे।

लीबिया में 2011 से ही असुरक्षा और अराजकता की स्थिति बनी हुई है और यह भूमध्यसागर के रास्ते यूरोप जाने के लिए प्रवासियों का पसंदीदा स्थल है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending