Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ-दिल्ली बस ‘पिंक एक्सप्रेस’ 1 अप्रैल से रोजाना

Published

on

लखनऊ, त्तर प्रदेश परिवहन निगम, दिल्ली, पिंक एक्सप्रेस, 

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने लखनऊ से दिल्ली आनंद विहार के बीच ‘वीक एंड’ पर महिला यात्रियों के लिए शुरू की गई ‘पिंक एक्सप्रेस’ बस सेवा को विस्तार देते हुए पहली अप्रैल से इसे रोजाना चलाने का निर्णय लिया है।  

अब तक लखनऊ व आनंद विहार(दिल्ली) से पिंक एक्सप्रेस शुक्रवार को चलती रही है और वापसी रविवार को होती रही है। महिलाओं के लिए राहत की बात यह है कि पहली अप्रैल से पिंक एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाई जाएगी।उप्र परिवहन निगम की विज्ञप्ति के अनुसार, 31 मार्च तक महिलाओं को इस बस में सफर करने पर किराये में छूट मिल रही थी। मगर एक अप्रैल से पिंक एक्सप्रेस का लखनऊ से दिल्ली का किराया 680 रुपये हो जाएगा ।

 

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending