Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रोनाल्डिन्हो अमेरिकी क्लब से करार करेंगे : रिपोर्ट

Published

on

Loading

रियो डी जनेरियो| ब्राजीलियाई दिग्गज रोनाल्डिन्हो अमेरिका के फुटबाल क्लब लॉस एंजेलिस गैलेक्सी से करार कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार वेबसाइट ‘टेरा’ के हवाले से बताया कि क्लब चाहता है कि लैंडन डोनोवान के संन्यास लेने के बाद खाली हुए जगह की भरपाई रोनाल्डिन्हो करें। इंग्लैंड के डेविड बेखम भी इस क्लब से जुड़े थे।

दो महीने पहले ही 34 वर्षीय रोनाल्डिन्हो ने मेक्सिको के क्वेरेटारो फुटबाल क्लब से करार किया था। जाहिर है, ऐसे में वह क्वेरेटारो का साथ छोड़ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्राजील के एक और दिग्गज खिलाड़ी काका भी अमेरिका का रुख कर रहे हैं। उन्होंने ओरलांडो सिटी से करार किया है।

 

Die beiden nieren werden akademische arbeit pro minute von etwa 1,2 l blut, pro tag also von etwa 1700 l blut durchströmt

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending