Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रिलायंस डिफेंस को भारतीय तटरक्षक बल से 916 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला

Published

on

Loading

रिलायंस डिफेंस को भारतीय तटरक्षक बल से 916 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला

मुंबई | उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस ने सोमवार को बताया कि उसने रक्षा मंत्रालय के साथ एक करार किया है। इस करार केतहत कंपनी को भारतीय तटरक्षक बल के लिए 14 तेज रफ्तार गश्ती पोतों के निर्माण और डिजाइनिंग का ठेका मिला है।

ये पोत मध्यम दूरी के तीव्रगामी पोत होंगे जिनका प्राथमिक रूप से इस्तेमाल विशेष आर्थिक क्षेत्रों में गश्ती करने, तटीय सर्विलास, तस्कर रोधी, पाइरेसी रोधी, खोज और बचाव अभियानों के लिए किया जाता है।

हालांकि, इस अनुबंध के लिए लार्सन एंड टुब्रो, कोच्ची शिपयार्ड, गोवा शिपयार्ड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स सहित निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया था।

नेशनल

प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार

Published

on

Loading

 

सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हो रहे मतदान में आज सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने मतदान किया।

प्रेम शुक्ल ने गृह ग्राम बनभोकार में बने “मतदान केंद्र” “प्राथमिक विद्यालय बनभोकार” पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान स्थल से कुछ दूरी पर पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।

इस दरम्यान प्रेम शुक्ल ने पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा इस बार 400 सीटें पाना सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार जून को NDA को जनता तीसरी बार विकसित भारत के लिए देश की कमान संभालने के अपना आशीर्वाद देगी।

उन्होंने निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी की जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए ऐतिहासिक मतों से जीत मिलने की बात कही।

Continue Reading

Trending