Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो पैरालम्पिक (ऊंची कूद) : भारत के मारियप्पन को पुरुष वर्ग में स्वर्ण

Published

on

रियो पैरालम्पिक

Loading

रियो पैरालम्पिकरियो डी जनेरियो| ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जारी पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी-42 स्पर्धा में भारतीय एथलीट मारियप्पन थांगावेलु ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मारियप्पन के हमवतन और ऊंची कूद एथलीट वरुण सिंह भाटी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस स्पर्धा में जहां एक ओर मारियप्पन ने 1.89 मीटर की कूद लगाई। वहीं, भाटी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1.86 मीटर की कूद लगाई। अमेरिका के सैम ग्रेवे ने इस स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में 12 में से छह एथलीटों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। हालांकि, मारियप्पन ने भाटी के साथ मिलकर बढ़त हासिल की।

इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट शरद कुमार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और पदक दौड़ से बाहर हो गए। उन्हें छठा स्थान हासिल हुआ।  मारियप्पन और भाटी के साथ अमेरिका के ग्रेवे ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन भारतीय एथलीटों ने वापसी करते हुए पदक हासिल किए।  ग्रेवे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भाटी को पछाड़ते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया और भाटी को कांस्य पदक हासिल हुआ।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending