Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक (बास्केटबॉल) : जापान को हरा अमेरिकी महिला टीम सेमीफाइनल में

Published

on

रियो ओलम्पिक (बास्केटबॉल), जापान, अमेरिकी महिला टीम सेमीफाइनल में

Loading

रियो ओलम्पिक (बास्केटबॉल), जापान, अमेरिकी महिला टीम सेमीफाइनल में

rio olympics 2016 basketball

रियो डी जनेरियो| ब्राजील में जारी रियो ओलम्पिक में जापान की महिला बास्केटबॉल टीम इतिहास रचने से चूक गई। यहां जारी रियो ओलम्पिक में महिलाओं की बास्केटबॉल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की टीम को अमेरिका से हार का सामना कर बाहर होना पडा और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान की टीम ने पदक की चाह में हर भरसक प्रयास करने की कोशिश की लेकिन मंगलवार को हुए इस मुकाबले में उनके हाथ निराशा ही लगी।

जापान ने पहले क्वार्टर में अमेरिका से 30-23 से पीछे थी। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में टीम ने काफी अच्छा प्रयास कर स्कोर 46-44 कर लिया था लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम ने आगे बढ़ते हुए 46-56 से बढ़त बना ली और जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा फ्रांस ने भी कनाडा की टीम को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending