Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी पर जमकर बरसीं बरखा सिंह, माकन पर भी लगाए आरोप

Published

on

राहुल गांधी , बरखा सिंह, इस्तीपफा, कांग्रेस नेता अजय माकन,

Loading

बरखा सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्ली | पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैए को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही बरखा ने पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

राहुल गांधी , बरखा सिंह, इस्तीपफा, कांग्रेस नेता अजय माकन,

बरखा ने कांग्रेस नेता अजय माकन पर आरोप लगाया है कि उनके साथ बदजुबानी की, लेकिन शिकायत के बाद भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बरखा शुक्ला सिंह ने अपनी ही पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनसे पार्टी नहीं संभल रही तो वह छोड़ दें। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया गया तो यह डिजास्टर होगा।

एमसीडी चुनाव को लेकर बरखा शुक्ला सिंह ने कहा कि इस बार महिलाओं को चुनाव में टिकट नहीं दिया गया है।

बता दें दिल्ली एमसीडी चुनाव अब बेहद करीब है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।

गुरुवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया तो उनसे एक दिन दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने भी अजय माकन पर आरोप लगाए थे।

 

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending