Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजनीतिक गंदगी दूर करने का मन बना चुके हैं : मोदी

Published

on

Loading

महाराजगंज| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बुधवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उप्र की जनता ने यहां पिछले 15 वषरें से चल रही राजनीतिक गंदगी को दूर करने का मन बना लिया है। महाराजगंज में भाजपा की चुनावी रैली में मोदी ने यह बात कही। मोदी ने कहा कि चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। मतदाताओं ने जिस उमंग और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाया है, उसके लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं।

मोदी ने कहा कि पांचों चरण का हिसाब लोगों ने लगा लिया है। अब बचने की कोशिश बेकार है। प्रदेश की जनता 15 वर्ष का गुस्सा निकाल रही है, जिन्होंने प्रदेश को लूटा है उन सबको जनता चुन-चुनकर साफ करने में लगी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में स्वच्छता अभियान चला रहा हूं। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने राजनीतिक गंदगी हटाने का फैसला कर लिया है। प्रदेश के सातों चुनावी चरण इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह हैं। यह आशा कि नई किरण पैदा कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि प्रदेश के छठवें और अंतिम चरण में यहां के मतदाताओं से बोनस की जरूरत है। ऐसे बोनस की जिससे प्रदेश के इतिहास में सबसे मजबूत सरकार का गठन हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव गरीब, शोषण और भाई-भतीजावाद से मुक्ति का चुनाव है। उप्र को एकता के रंग से रंग देना और शांति घर-घर पहुंचाना और चुनाव बाद एक नया उप्र बनाना है। यही सपना लेकर आए हैं।

मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री छह महीने से कह रहे हैं कि काम बोल रहा है, लेकिन उनके कारनामे बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश है। देशवासियों एवं ईमानदार लोगों, किसानों, नौजवानों का नमन करना चाहता हूं कि विरोध के बीच जनता ने देश की विकास दर को आगे बढ़ाया है।

मोदी ने कहा कि विरोधी पूछते हैं कि आंकड़े कहां से आए। आंकडे झूठे हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पहले आंकड़े जहां से आते हैं, अब भी वहीं से आ रहे हैं।

राहुल और अखिलेश पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि एक दल ने उप्र में नारा लगाया 27 साल उप्र बेहाल और दूसरे ने उप्र को बेहाल किया। चुनाव की घंटी बजते ही दोनों एक साथ मिल गए।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending