Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजद के ‘बाहुबली’ होंगे सुशासन के सारथी : सुशील मोदी

Published

on

Loading

पटना| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) के विलय पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि राजद के बाहुबली नेता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कथित सुशासन के सारथी होंगे। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब राजद के बाहुबलियों के साथ बैठक कर सुशासन की जिम्मेवारी सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कल तक जो कुशासन के पर्याय बने हुए थे, आज नीतीश ने उन्हें सुशासन का पहरेदार बना दिया है।

मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें (लालू) भी जद (यू) के विधायकों की बैठक बुलाकर बिहार में 15 वर्षो के अपने ‘जंगलराज’ के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जद (यू) के विधायकों को यह टिप्स देना चाहिए कि जिस जंगलराज के खिलाफ वे जीतकर आए थे, अब मतदाताओं के सामने जाकर क्या कहेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजद विधायकों के साथ बैठक की थी और सुशासन के साथ विकास के कार्यो में सहयोग मांगा था। जद (यू) सरकार को राजद का समर्थन प्राप्त है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending