Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गडकरी ने दिया विवादित बयान, फिर बयान से पलटे

Published

on

nitin_gadkari-controversy

Loading

अमरावती। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसानों को भगवान या सरकार पर भरोसा करना बंद करने की नसीहत देकर नए विवाद को जन्म दे दिया। हालांकि बाद में गडकरी अपने ही बयान से पलट गए और कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने सफाई दी कि सरकार किसान की मदद के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए किसानों को खुद आगे आना होगा।

गडकरी के इस बयान पर विपक्ष ने भी कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस नेता मीम अफलज ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसान भगवान और सरकार भरोसे न रहे तो किसके भरोसे रहे। फसल को नुकसान से बचाने के लिए सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए। ऐसा बयान देकर गडकरी ने अपना रुख साफ कर दिया है कि सरकार की नीति किसान विरोधी है।

दूसरी तरफ गडकरी अब अपने बयान पर सफाई देते नजर आ रहे हैं। इससे पहले एक कृषि विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में गडकरी ने किसान समुदाय से अपनी मानसिकता बदलने और सफलता के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा था। उन्होंने कहा ‘‘भगवान या सरकार पर भरोसा न करें। किसानों को अपने जीवन में सुधार के लिए खुद की पहल करनी होगी। नवीनतम प्रौद्योगिकी अपना कर अपना जीवन आप खुद बदल सकते हैं।’’

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending