Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

योग जीवनशैली की बीमारियों से बचा सकता है : नड्डा

Published

on

jp nadda

Loading

हैदराबाद। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को यहां कहा कि योग जीवनशैली के रोगों से दूर रख सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीवनशैली में छोटी-मोटी बीमारियां बड़ी चुनौतियां हैं और इनसे मुकाबला करने में योग मददगार साबित हो सकता है।

नड्डा ने कहा कि योग से मानव शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है और शरीर को बीमरियों से लड़ने की ताकत मिलती है। उन्होंने कहा, “हमने संक्रामक बीमारियों पर तो नियंत्रण पा लिया है, लेकिन जीवनशैली की बीमारियां जैसे तनाव, मधुमेह, कैंसर, दिल का दौरा आज के समय में स्वास्थ्य की बड़ी चुनौतियां हैं और योग इन सबका निदान है।”

नड्डा ने यह भी कहा कि योग को सिर्फ स्वास्थ्य एवं शारीरिक अभ्यास के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। इससे योग के साथ न्याय नहीं हो पाएगा। यह जीवात्मा को परमात्मा से मिलाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि योग तन, मन, चेतन और आत्मा का संयोग है। नड्डा और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने संजीवैया पार्क में योग किया। उन्होंने कहा कि योग को एक दिन की गतिविधि के रूप में नहीं लेना चाहिए, बल्कि इसे स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली में शुमार करना चाहिए।

नड्डा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में करोड़ों लोगों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधि करार दिया। उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सराहना की।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending