Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में जबरदस्‍त गर्मी, पारा पहुंचेगा 47 डिग्री के पार

Published

on

यूपी में जबरदस्तक गर्मी, पारा पहुंचेगा 47 डिग्री के पार

Loading

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ और अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।

यूपी में जबरदस्तक गर्मी, पारा पहुंचेगा 47 डिग्री के पार

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवाएं चलेंगी। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है। लोगों को धूप से बचने और दोपहर में संभव हो तो बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending