Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

यश चोपड़ा के लिए ‘जोकर’ बनने को तैयार कैटरीना

Published

on

Loading

हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री कैटरीना कैफ वैसे तो अपनी फिल्मों और निर्देशक दोनों को काफी सोझ समझकर चुनती हैं लेकिन अगर बात यश चोपड़ा बैनर की हो तो वह जोकर बनने के लिए भी तैयार हैं।

कैटरीना यश चोपड़ा की फिल्म ‘जब तक है जान’ में मुख्य कलाकार के रूप में नजर आ चुकी हैं।

कैटरीना ने कहा, “मैं फिल्में निर्देशक और पटकथा को ध्यान में रखकर चुनती हूं। लेकिन जैसे यश चोपड़ा जी की फिल्म ‘जब तक है जान’ थी तो ऐसे मामलों में मैं पटकथा की मांग नहीं करती हूं। मेरे लिए तो यह जीवन का एक सपना था। तो मैं उनके बैनर की फिल्मों में जोकर का किरदार करने के लिए भी तैयार हूं।”

उनका मानना है कि वह दर्शकों के नजरिए से फिल्म को देखती हैं। कैटरीना अपनी आगामी फिल्म ‘फैंटम’ में एक पूर्व रॉ-एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी और इस किरदार में अपनी फिटनेस कायम रखने के लिए उन्होंने पिछली फिल्म ‘धूम 3’ के दौरान हासिल अनुभव का शुक्रिया अदा किया।

कबीर खान के निर्देशन में बनी कैटरीना की आगामी फिल्म ‘फैंटम’ 26/11 के मुंबई बम विस्फोट और वैश्विक आतंकवाद पर आधारित है। फैंटम 28 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending