Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी सरकार कर रही 244 गांव की हत्या : पाटकर

Published

on

Loading

Medha-Patkarसिंगूर (पश्चिम बंगाल)। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में किसानों की भूमि लौटाने को एक नया जीवन दान करार दिया जबकि सरदार सरोवर बांध मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार की तीखी आलोचना की।

उन्होंने कहा, मैं नर्मदा जल सत्याग्रह से आई हूं जहां मोदी सरकार 244 गांवों और एक शहर की हत्या कर रही है। हम लोग सांप्रदायिक हिंसा के नए रूप को लगातार चुनौती दे रहे हैं जिसके निशाने पर वे हैं जो अपनी आजीविका प्रकृति से और कठिन काम करके अर्जित करते हैं। चाहे वह नर्मदा हो या सिंगूर यह सांप्रदायिकता का नया रूप है।

मध्य प्रदेश में नर्मदा जल सत्याग्रह सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के विरोध में है जिसके परिणाम स्वरूप गांव तबाह हो रहे हैं। पाटकर ने भूमि अधिकार संघर्ष में शामिल होने के लिए वामपंथियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अच्छी चीज है कि वे लोग अब भूमि पर अधिकार के संघर्ष में शामिल हो गए हैं।

खेती से जुड़े समुदाय के अधिकारों का समर्थन करते हुए पाटकर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपना वादा पूरा करने के लिए जमकर सराहना की।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending