खेल-कूद
मोदी ने राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पॉर्टल का शुभारंभ किया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2017/08/Narendra-Modi20170829113227_l.jpg)
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पॉर्टल का शुभारंभ किया। मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के खेल कौशल के बूते भारतीय हॉकी में अद्भुत कारनामें हुए हैं।
उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मोदी ने कहा कि देश में अद्भुत खेल प्रतिभा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, इस क्षमता के उपयोग के लिए पॉर्टल शुरू किया गया है, जो युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और सहयोग देगा।
मोदी ने कहा, खेल के लिए शारीरिक तंदरुस्ती, मानसिक सतर्कता और व्यक्तिगत विकास जरूरी है।
खेल-कूद
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सचिन ने दी पीएम मोदी को बधाई, जानें क्या कुछ कहा
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/1558630537-Tendulkar-Modi-Twitter.webp)
नई दिल्ली। लगातार तीसरी बार देश का प्रधनमंत्री बनने पर सचिन ने पीएम मोदी को बधाई दी है। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आपकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं।”
10 सालों तक देश की सत्ता संभालने वाले पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में फिर से देश की कमान संभाल ली है। 9 जून की शाम वो तीसरी बार शपथ ग्रहण कर प्रधानमंत्री बने। वे जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को ढेर सारी बधाइयां मिली हैं।
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में नाकाम रही। अपनी सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपने दो सहयोगी टीडीपी और जनता दल (यूनाइटेड) पर निर्भर रहना पड़ा। हालांकि, इंडिया गठबंधन की तमाम रणनीतियों और जतन पर बीजेपी ने पानी फेर दिया और तीसरी बार अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की।
-
मुख्य समाचार2 days ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
नेशनल2 days ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा पीएम का पहला फैसला : योगी आदित्यनाथ
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका
-
नेशनल1 day ago
चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण डिप्टी सीएम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नये मंत्रियों को दी बधाई
-
नेशनल2 days ago
मोदी कैबिनेट के तीन करोड़ नये आवास बनाने के निर्णय का सीएम योगी ने किया स्वागत