Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महीने का तीसरा बड़ा रेल हादसा, नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे

Published

on

Loading

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल के पटरी से उतरने से मुंबई और ठाणे में मध्य रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। बता दें, कि यह इस महीने का तीसरा बड़ा रेल हादसा है

मंगलवार सुबह करीब पौने 7 बजे नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा आसनगांव और टिटवाला के बीच हुआ है। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। कल्याण से एक रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना की गई है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका है लैंडस्लाइड की वजह से यह हादसा हुआ है।

जहां ये रेल हादसा हुआ है वहाँ टिटवाला नाम के एक इलाके में पिछले कई दिनों से काफी बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि इसी के चलते बारिश और मिट्टी के खिसकने से यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, एसी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए है और एसी वाली बोगियों में करेंट भी आ रहा है।

फ़िलहाल, सभी यात्रियों को सही सलामत निकाल लिया गया है।  अब सभी यात्री सुरक्षित है।

हेल्पलाइन नंबर जारी:  इस हादसे के बाद सेंट्रल रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- CSMT- 22694040, ठाणे- 25334840, कल्याण- 2311499, दादर- 24114836, नागपुर- 2564342

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending