Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी की ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से वार्ता

Published

on

Loading

दुशान्बे (ताजिकिस्तान)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रहमान के साथ बैठक की। मोदी के मध्य एशिया दौरे का यह अंतिम पड़ाव है। मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से रविवार शाम ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे पहुंचे। उनका सोमवार सुबह यहां औपचारिक स्वागत किया गया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रहमान के साथ बैठक की। वे कूटनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ कर रहे हैं।”

स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “आठ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच बार पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रहमान ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की।”

मोदी ने रविवार शाम ट्वीट किया था, “इस दौरे के माध्यम से मैं ताजिकिस्तान के साथ भारत के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना चाहता हूं।”

उन्होंने ट्वीट किया, “ताजिकिस्तान पहुंच चुका हूं। शानदार स्वागत के लिए प्रधानमंत्री कोहिर रसुलजोदा का आभार जताता हूं।”

ताजिकिस्तान मोदी के मध्य एशिया दौरे का अंतिम पड़ाव है। वह उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस के उफा, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस्तान होते हुए यहां पहुंचे हैं।

मोदी ने रूस के उफा में ब्रिक्स एवं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। वह सोमवार को स्वदेश लौट रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending