Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

मैक्लम ने लगाया न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज टेस्ट शतक

Published

on

Loading

क्राइस्टचर्च| ब्रेंडन मैक्लम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज टेस्ट शतक लगाया। मैक्लम ने 74 गेंदों पर शतक पूरा किया। मैक्लम ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट इतिहास का सातवां सबसे तेज शतक लगाया। वह कीवी टीम की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

इससे पहले भी यह रिकार्ड मैक्लम के ही नाम था। उन्होंने इसी साल शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ 78 गेंदो ंपर शतक लगाया था।

टेस्ट मैचों में सबसे तेज शतक (गेंदों के लिहाज से) का रिकार्ड पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स के नाम है। दोनों ने 56 गेंदों पर शतक लगाया है। दूसरे स्ठान पर आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (57 गेंद) हैं।

यही नहीं, मैक्लम ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए। वह किसी एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बने।

मैक्लम के अलावा दो अन्य बल्लेबाजों नेथन एस्टल (न्यूजीलैंड) और मैथ्यू हेडन (आस्ट्रेलिया) ने एक पारी में 11 छक्के लगाए हैं।

मैक्लम यह कारनामा दो बार कर चुके हैं। एक पारी में सबसे अधिक 12 छक्कों का रिकार्ड पाकिस्तान के वसीम अकरम के नाम है।

टेस्ट पारी में नौ या उससे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कुल 10 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से चार न्यूजीलैंड के हैं। एस्टल और मैक्लम के अलावा क्रिस केयर्न्‍स (9) और टिम साउदी (9) भी इस सूची में हैं।

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending