Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मैंने नोटबंदी से लोगों के दर्द को महसूस किया : मोदी

Published

on

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री मोदी, नोटबंदी, भ्रष्टाचार, 'मन की बात'

Loading

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री मोदी, नोटबंदी, भ्रष्टाचार, 'मन की बात'

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने नोटबंदी से लोगों को हुई परेशानियों के दर्द को महसूस किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और काले धन पर अंकुश लगाने के लिए यह जरूरी था।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा, “लोग दर्द से गुजर रहे हैं। किसने इस दर्द को महसूस नहीं किया। मैंने इस दर्द को लोगों से अधिक महसूस किया है।”मोदी ने कहा कि उन्हें नोटबंदी पर लोगों से तीन तरह के सुझाव मिले हैं।

उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने नागरिकों के सामने आ रही समस्याओं, असुविधाओं के बारे में लिखा। दूसरी श्रेणी में लोगों ने इसे राष्ट्र के हित में अच्छे काम के रूप में चिन्हित किया। उन्होंने हालांकि कुछ हिस्सों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के नए तरीकों पर भी बात की।”

उन्होंने कहा, “तीसरी श्रेणी में लोगों ने नोटबंदी के कदम का समर्थन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध जारी रखने का आग्रह किया।”

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending