Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘मेरा नाम मैरी’ में करीना दिखेंगी बेहद बोल्ड अवतार में

Published

on

kareena in brothers

Loading

मुंबई। अक्षय कुमार अभिनीत आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ के आइटम सांग ‘मेरा नाम मैरी’ के टीजर में करीना कपूर बोल्ड अवतार में नजर आईं। आइटम सांग का 30 सेकंड का टीजर सोमवार को यूट्यूब पर शेयर किया गया।

‘मेरा नाम मैरी है, मैरी सौ टका तेरी है’ बोल वाला यह गाना करीना के जबर्दस्त डांस की एक झलक देता है। गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है। इसमें करीना अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिझाती नजर आएंगी। करण मल्होत्रा निर्देशित ‘ब्रदर्स’ हॉलीवुड फिल्म ‘वॉरियर’ (2011) का आधिकारिक रीमेक है। इसमें जैकलिन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending