Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हर 2 महीने बाद तैमूर के साथ ये करती हैं करीना कपूर, जानकर रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान की सेहत को  कर काफी सचेत रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि तैमूर केवल घर में बना भोजन खाता है।

करीना अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान संग डायटिशियन ऋजुता दिवेकर के साथ अपनी डायट और जीवनशैली को लेकर बात कर रहीं थीं।

जब उनसे उनके दो साल के बेटे तैमूर के डायट के बारे में पूछा गया तो करीना ने कहा, ‘मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। वह (तैमूर) बर्थडे पार्टीज में जाता है, पर उसे बाहर खाने की इजाजत नहीं है। यह गलत है, लेकिन फिर भी ऐसा ही है।’

सैफ ने इस पर कहा, ‘हालांकि वह चिप्स खाता है।’ करीना ने कहा कि तैमूर ‘खिचड़ी, इडली-डोसा और घर पर बने हुए स्वास्थ्यवर्धक भोजन का ही सेवन करता है।’ करीना ने यह भी कहा कि वह हर दूसरे महीने तैमूर के खाने का एक प्लान तैयार करती हैं।

करीना ने कहा, ‘महीने के हिसाब से मैं इसे बदलती रहती हूं। उस महीने उसे जिस भी फल या सब्जियों का सेवन करना चाहिए उसका मैं एक प्लान तैयार करती हूं जिसे तैमूर भी पसंद करता है।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जबकि सैफ को अपनी अगली फिल्म ‘लाल कप्तान’ के रिलीज होने का इंतजार है। यह फिल्म 6 सितम्बर को रिलीज होगी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending