Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मेक्सिको में पुलिस पर हमला, 43 मरे

Published

on

Police-attack

Loading

मेक्सिको। मेक्सिको के मिचोआकेन राज्य में शुक्रवार को एक सशस्त्र समूह और संघीय पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 43 लोगों की मौत हो गई। सरकार के सुरक्षा कैबिनेट ने बताया कि सशस्त्र समूह ने तनहुआतो शहर में एजेंटों पर हमला किया।

शुरुआती पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में 43 लोगों की मौत हुई, लेकिन कहा जा रहा है कि मारे गए सभी लोग बंदूकधारी थे। मिचोआकेन के गवर्नर सेल्वाडोर जारा ने कहा कि जब तक प्रशासन घटना के बारे में स्पष्टीकरण नहीं कर देता, तब तक वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि, उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई थी जब संघीय अधिकारियों ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की।

सुबह हुई झड़प विस्टा हरमोसा क्षेत्र में जलिस्को राज्य की सीमा पर तिनजा डी वर्गास समुदाय के पास एक राजमार्ग के पास हुई। बाद में मिचोआकेन और जलिस्को दोनों जगह हिंसा भी भड़की। स्थिति का जाएजा लेने के लिए सुरक्षा कैबिनेट के सदस्यों ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना के संबंध में पूर्ण रिपोर्ट शाम तक आने की उम्मीद है। मीडिया रपटों के मुताबिक, यह हमला जलिस्को के न्यू जनरेशन गिरोह ने करवाया था।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending