मुख्य समाचार
आईपीएल-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने सुपर किंग्स को दिया 140 रनों का लक्ष्य
रांची| जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 140 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे रॉयल चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 139 रन बनाए।
आईपीएल-8 के फाइनल में प्रवेश के लिए सुपर किंग्स को चुनौती देने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के पहले ओवर में आशीष नेहरा की गेंद पर गेल एकमात्र छक्का लगा सके और शेष गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए। सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने घरेलू मैदान पर सभी को चौंकाते हुए दूसरे ओवर में ही स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को आक्रमण पर बुलाया लेकिन सुपर किंग्स को पहली सफलता नेहरा ने ही दिलाई।
नेहरा ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली (12) को मोहित शर्मा के हाथों शॉर्ट फाइन लेग पर कैच करवा दिया। नेहरा ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स (1) को भी चलता कर रॉयल चैलेंजर्स को बड़ा झटका दे दिया।
पिछले मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मंदीप सिंह (4) इस मैच में कुछ नहीं कर सके और अश्विन का पहला शिकार हुए। अश्विन ने उन्हें माइकल हसी के हाथों कैच कराया। इस बीच अपने स्वाभाविक खेल के विपरीत संभलकर खेल रहे क्रिस गेल (41) ने दिनेश कार्तिक (28) चौथे विकेट के लिए 44 रनों की धीमी साझेदारी निभाई और टीम को संभालने की कोशिश की।
गेल बेहद संभलकर खेल रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया सुरेश रैना ने उनको अपनी ही गेंद पर लपक लिया और पवेलियन की राह दिखा दी। 14वां ओवर लेकर आए रैना की शुरुआती दो गेंदों पर लगातार दो छक्का लगाने के बाद गेल चौथी गेंद पर अपनी विकेट गंवा बैठे। गेल ने 43 गेंदों की अपनी पारी में कुल दो चौके और तीन छक्के लगाए।
रॉयल चैलेंजर्स आखिरी के पांच ओवरों में 49 रन बना सके और चार विकेट गंवाए। आखिरी के ओवरों में सरफराज खान (31) ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 21 गेंदों का सामना कर चार चौके जड़े। डेविड वीज (12) सात गेंदों में एक छक्का लगाया।
धौनी के आखिरी ओवर के पसंदीदा गेंदबाज ड्वायन ब्रावो ने आखिरी ओवर में आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए, जिसमें हर्षल पटेल (2) को धौनी ने रन आउट किया। नेहरा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि अश्विन सबसे किफायती साबित हुए।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल6 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस