Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुलायम के कद के बराबर का कोई जननेता नहीं : शिवपाल

Published

on

Loading

mulayam-shivpalलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी है। आर्थिक व सामाजिक विषमता के विरुद्ध मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद का परचम लेकर पूरे देश विशेषकर उत्तर प्रदेश में आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के कद के बराबर का आज के समय में कोई जननेता नहीं है।

शिवपाल सपा के मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित डॉ. सोनिया शर्मा द्वारा संपादित चित्रकथा (कामिक्स) ‘एक गरीब परवर रहम दिल नेता के संघर्ष की कहानी’ के विमोचन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने वर्तमान में नेताजी से बड़ा सामाजिक न्याय व सामाजिक सद्भाव का योद्धा कोई और नहीं है।

शिवपाल ने कहा कि गाजीपुर रैली में उमड़ा जनसैलाब साबित करता है कि मुलायम सिंह यादव के कद के बराबर का कोई जननेता नहीं है। नेताजी में ही सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की क्षमता है। नेताजी ने हमेशा समाजवादी व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अध्ययन मनन व विचार विमर्श करने की नसीहत दी है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending