Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस को खत्म कर गांधी के सपने को पूरा करने में जुटे राहुल : गडकरी

Published

on

Loading

nitin-gadkariसुल्तानपुर। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं। महात्मा गांधी चाहते थे कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर दिया जाए। राहुल गांधी उनके सपनो को पूरा करने में जुट गए हैं।

गडकरी आवास विकास परिसर में गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। नितिन गडकरी ने परिवर्तन रैली में सभी विपक्षी दलों पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, कई क्षेत्रीय राजनीतिक दल दिल्ली में दोस्ती और प्रदेश में कुश्ती कर जनता को छल रहे हैं। जनता भूखी है और मंत्री मालामाल हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार है। जब वोट देने की बात आती है तो जाति-पाति में बंट जाती है, लेकिन इस बार हम विकासपरक सरकार चुनेंगे। उन्होंने मायावती और मुलायम सिंह पर भी जमकर तंज कसे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि काला धन रखने वालों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि 500 और 1000 की 16 लाख करोड़ रुपये की नोटें छपी थीं, जिसमें से अभी तक 6 लाख करोड़ रुपये की नोटें ही वापस आई हैं।

कालाधन रखने वालों की चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर के बाद जब ठंड ज्यादा पडऩे लगेगी तो लकड़ी की जगह नोटों का अलाव जलाकर सिकाई करें। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले का देश की जनता सराहना कर रही है।

गडकरी ने कहा कि यहां तो ऐसी राजनीत माहौल तैयार हो गया था कि प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के पेट से मुख्यमंत्री तथा मंत्री के पेट से मंत्री पैदा हो रहे हैं। परिवारवाद की परंपरा को तोडऩे का समय आ गया है। भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending