Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘मुलायम के साथ अखिलेश ही होंगे चुनाव का चेहरा’

Published

on

Loading

mulayam-akhileshइलाहाबाद। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने शांत हो रहे विवाद को फिर हवा दे दी है। उन्होंने जहां उप्र के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया मुलायम सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनावी चेहरा होने की बात कही। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की भूमिका पर कोई बात ही नहीं छेड़ी।

नंदा ने रविवार को जनपद के सर्किट हाउस में कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही पार्टी का चेहरा होंगे। लेकिन इस बीच उन्होंने एक बार भी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नाम का जिक्र नहीं किया।

नंदा जहां मोदी सरकार पर विकास में सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया। वहीं दावा किया कि अखिलेश यादव की सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। सिर्फ वादों को पूरा ही नहीं किया, बल्कि आग बढक़र काम किया। प्रदेश अध्यक्ष के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि शिवपाल के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending