Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुंबई हमले के आरोपी को पाक ने किया बरी

Published

on

Loading

लाहौर। पाकिस्तान ने मुंबई हमले के आतंकी को धन मुहैया कराने वाले एक आरोपी को जांच में बेगुनाह बताया है। सूफयान नाम के इस आतंकी को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। इससे मुंबई हमलों के गुनहगारों को सजा दिलाने के प्रति पाकिस्तान के रवैये का पता चलता है।

सूफयान पर मुंबई हमले में शामिल एक और आरोपी शाहिद जमील रियाज को 39.8 लाख रुपए देने का आरोप था। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एफआईए) ने सूफयान को जांच में बेगुनाह बताया है। एफआईए को जांच में सूफयान के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं मिल पाए। जांच अधिकारियों ने बताया, उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी, ऐसे में आरोप तय नहीं किए जा सकते है।
जफर के खिलाफ अब चार्जशीट पेश नहीं की जाएगी। 22 सितंबर को अगली सुनवाई में एफआईए सिर्फ चालान पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि सूफयान गुजरांवाला का रहने वाला है। वह मुंबई हमले के 21 फरार संदिग्धों में से एक था। हमले में नाम आने के बाद वह गायब हो गया था। उसे पिछले महीने ही अरेस्ट किया गया था।

नेशनल

प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार

Published

on

Loading

 

सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हो रहे मतदान में आज सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने मतदान किया।

प्रेम शुक्ल ने गृह ग्राम बनभोकार में बने “मतदान केंद्र” “प्राथमिक विद्यालय बनभोकार” पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान स्थल से कुछ दूरी पर पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।

इस दरम्यान प्रेम शुक्ल ने पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा इस बार 400 सीटें पाना सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार जून को NDA को जनता तीसरी बार विकसित भारत के लिए देश की कमान संभालने के अपना आशीर्वाद देगी।

उन्होंने निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी की जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए ऐतिहासिक मतों से जीत मिलने की बात कही।

Continue Reading

Trending