Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अब आम लोग भी कर सकते हैं पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सरकार ने पद्म पुरस्कारों की नामांकन प्रक्रिया को आम लोगों के लिए खोल दिया है। अब कोई भी भारतीय नागरिक प्रतिष्ठित पद्म सम्मानों के लिए किसी के नाम की सिफारिश कर सकता है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि इसे पारदर्शी बनाया जा सके और दबाव, लॉबिंग के असर से बचा जा सके।

सूत्रों के अनुसार नामांकन ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है लेकिन नामित करने वाले व्यक्ति को प्रमाणिकता और जवाबदेही के लिए अपना आधार ब्यौरा देना होगा। यह वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी अन्य तरीके से किया गया नामांकन/सिफारिश स्वीकार्य नहीं होगा। वर्ष 2017 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की आखिरी तिथि 15 सितंबर है। इसके बाद प्राप्त होने वाले नामांकनों एवं सिफारिशों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब भारत सरकार आम लोगों को पद्म सम्मानों के लिए नामित करने की खातिर प्रोत्साहित कर रही है। नामांकन प्रक्रिया आम लोगों के लिए खोल दिए जाने से ऐसे लोगों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी जिनके योगदान की बहुत चर्चा नहीं होती। ये सम्मान अब सिर्फ विशिष्ट वर्ग तक सीमित नहीं रहेंगे।

नेशनल

प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार

Published

on

Loading

 

सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हो रहे मतदान में आज सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने मतदान किया।

प्रेम शुक्ल ने गृह ग्राम बनभोकार में बने “मतदान केंद्र” “प्राथमिक विद्यालय बनभोकार” पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान स्थल से कुछ दूरी पर पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।

इस दरम्यान प्रेम शुक्ल ने पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा इस बार 400 सीटें पाना सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार जून को NDA को जनता तीसरी बार विकसित भारत के लिए देश की कमान संभालने के अपना आशीर्वाद देगी।

उन्होंने निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी की जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए ऐतिहासिक मतों से जीत मिलने की बात कही।

Continue Reading

Trending