Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मामूली विवाद पर युवक ने पत्नी की हंसिया से गला काटा

Published

on

Loading

मामूली विवाद पर युवक ने पत्नी की हंसिया से गला काटा

बांदा | उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक गांव में एक युवक ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने यह जानकारी गुरुवार को दी। बदौसा के थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि चंदौर गांव के मजरा धरमपुरहा का पुरवा निवासी सुलखान सिंह यादव ने बुधवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे अपनी पत्नी आरती (26) को दमन दीव चलने के लिए तैयार होने को कहा।

उसने वहां जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ। गुस्से में सुलखान ने घर में रखी हंसिया से पत्नी के चेहरे पर कई वार किए, उसके बाद गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक दमन दीव में एक निजी कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बुधवार देर शाम मौके पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कर गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसओ ने बताया कि मृतका के भाई कमलेश यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending