Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मान्यता को बिकिनी में देख संजय दत्त को आया गुस्सा, कर डाला ये काम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने बच्चों और पत्नी मान्यता दत्त के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गए गए थे, जहां से मान्यता ने अपनी कई हॉट बिकिनी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बताया जा रहा है कि संजय दत्त अब इसको लेकर अपनी पत्नी से नाराज़ हो गए हैं उन्होंने मान्यता को फटकार भी लगाईं है।

दरअसल संजय मान्यता को कई बार ऐसी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करने से मना कर चुके थे, लेकिन मान्यता मानने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने कुछ समय पहले अपनी वन शोल्डर रेड बिकिनी फोटो शेयर की थी। इसके बाद भी वो अपनी कई हॉट फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी है। इसी बात को लेकर संजय उनसे नाराज हो गए और उन्हें डांट लगा दी।

खबरों की मानें तो मान्यता ये सब फिल्म मेकर्स को अट्रैक्ट करने के लिए कर रही हैं, ताकि वे दोबारा बॉलीवुड में अपना करियर बना सके। जबकि संजय दत्त इसके लिए तैयार नहीं हैं। जानकारी के अनुसार संजय दत्त शुरू से नहीं चाहते थे कि उनके घर की महिलाएं फिल्मों में काम करें। यहां तक कि जब उनकी बेटी त्रिशाला ने बॉलीवुड में एक्टिंग करने की इच्छा जाहिर की थी तो संजय का कहना था कि अगर त्रिशाला ने ऐसा सोचा भी तो वे उसकी टांगे तोड़ देंगे।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending