Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋषि कपूर ने धर्मगुरुओं, राधे मां पर साधा निशाना

Published

on

Loading

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)| डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने राम रहीम, आशाराम बापू, नित्यानंद, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां जैसे खुद को भगवान कहने वाले बाबाओं व साध्वियों पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। ऋषि ने शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद ट्विटर पर लिखा, सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क कर लें और उन्हें हिंसा में हुई राष्ट्रीय क्षति की भरपाई के लिए बेच दें। गुरमीत के अनुनायियों को शर्म आनी चाहिए। तुम सभी के लिए कोई सम्मान नहीं है।

उन्होंने लिखा, धोखेबाज। धूर्त लोगों में अंधा विश्वास। सरकार को इन ढोंगियों को सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर (राधे मां), गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद। सभी अपराधी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में डेरा हिंसा में शुक्रवार को 31 लोगों की मौत हो गई।

मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि पंचकूला में 29 और सिरसा में दो मौतें हुईं, जहां डेरा का मुख्यालय है। हिंसा में कम से कम 250 लोग घायल हो गए, जिनमें 60 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending