Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

महिला अधिकारों पर मुशर्रफ ने की पाकिस्तान सरकार की आलोचना

Published

on

पाकिस्तान,राष्ट्रपति,परवेज-मुशर्रफ,तानाशाह,एपीएमएल,अंतर्राष्ट्रीय,महिला-दिवस,इस्लामाबाद,प्रधानमंत्री

Loading

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महिला अधिकारों को लेकर सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि एक तरफ तो उन्हें तानाशाह कहा जाता है, जबकि दूसरी ओर देश की सरकारों ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर रखा है। एआएवाई न्यूज के मुताबिक, ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) की महिला शाखा की ओर से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस्लामाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में मुशर्रफ ने देश की सरकारों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को उस समय भी अपने अधिकार नहीं मिले थे, जब देश में एक महिला प्रधानमंत्री थीं। मुशर्रफ ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आते ही महिला सशक्तिकरण का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को उनके अधिकार नहीं दे रही है, जिसका उल्लेख इस्लाम में है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending