Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला की निर्मम हत्या

Published

on

indian-women-murder-in-aurstralia

Loading

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय महिला की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। सिडनी के उपनगर इलाके वेस्टमीड में शनिवार रात को हुई इस खौफनाक वारदात की वजह पता नहीं चल पाई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि सिडनी में वाणिज्य दूतावास इस दुखद घटना पर नजर रखे हुए है। वे इस मामले में हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।

पेशे से आईटी सलाहकार 41 वर्षीय प्रभा अरुण कुमार शनिवार रात को ऑफिस से घर पैदल जा रही थीं। वह घर से 300 मीटर की दूरी पर थीं तभी अज्ञात शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उस वक्त प्रभा फोन पर अपने परिवार के एक सदस्य से बात कर रही थीं। प्रभा ने फोन पर कहा भी था कि ‘मुझे चाकू मारा गया है।’ प्रभा का एक बच्चा भी है। प्रभा को खून से लथपथ हालत में शहर के पैरामट्टा पार्क में पाया गया, जो उनके घर के पास ही है। उन्हें फौरन वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रभा की मौत शरीर से काफी खून बह जाने की वजह से हुई। मामले की जांच विशेष फोरेंसिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से भी मामले में सहयोग की अपील की है। पैरामट्टा पुलिस के सुप्रीटेंडेंट वायने कॉक्स ने कहा कि प्रभा स्टेशन छोड़ चुकी थीं और आर्गाइल स्ट्रीट व ओंटो पार्क परेड के साथ-साथ चल रही थीं। इसी वक्त उन्होंने अमोस स्टेशन से वेस्टमीड को जोड़ने वाले सुनसान रास्ते पर चलना शुरू किया था, तभी उन पर हमला हुआ। हालांकि हमलावर कितने थे, इस बारे में भी पता नहीं चल पाया है। घटना की खबर मिलते ही प्रभा के पति बंगलुरु से सिडनी के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रभा की एक दोस्त ने बताया कि उसने कई बार प्रभा को पार्क के खतरे के बारे में चेताया था। नाम न बताने की शर्त पर प्रभा की दोस्त ने कहा, ‘मैंने उससे कई बार कहा था कि वह पार्क के पास के जिस रास्ते से जाती है, वह ठीक नहीं है। क्योंकि वहां कुछ ऐसे लोग होते हैं जो लोगों को रोककर उनसे जबरन पैसे देने के लिए कहते हैं।’

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending