Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मलयालम अभिनेत्री अपहरण मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading

कोच्चि। मलयालम फिल्म जगत की अभिनेत्री के अपहरण मामले के मुख्य आरोपी पुल्सर सुनील को घटना के छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सुनील और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया गया है। लोकनाथ ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। दोनों आरोपियों को एक अदालत से पकड़े जाने की रिपोर्ट के बारे में पूछने पर लोकनाथ ने कहा, “मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। ”

केरल पुलिस प्रमुख ने कहा, “मैंने यह पहले भी कहा था कि जांच कोई जादुई छड़ी नहीं होती। कभी-कभी आरोपी को पकडऩे में समय लगता है। हमने हर संभव प्रयास किया और अंतत: उन्हें पकड़ लिया।” अभिनेत्री का 17 फरवरी की रात को त्रिसूर से कोच्चि लौटते वक्त कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्हें निर्देशक व अभिनेता लाल के घर के बाहर फेंक दिया गया।

इस घटना पर हैरान लाल ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अभिनेत्री के कार चालक मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि सुनील ने अपने अन्य साथियों की मदद से उनका अपहरण किया था। फिल्म जगत में सुनील कई लोगों के साथ संपर्क में है।

अभिनेत्री ने बताया कि सुनील ने उनसे कहा कि उसे इस अपहरण के लिए कहा गया है और अगर वह अपना बचाव करेंगी तो वह बल प्रयोग करेगा। इस घटना की नेताओं और फिल्म जगत के सदस्यों ने कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि इसने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending