Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ममता का पीएम मोदी पर हमला, कहा- बदले की राजनीति नहीं डिगा सकती

Published

on

Loading

mamata banerzee नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अपने दो सांसदों के खिलाफ जारी सम्मन से नाराज तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की ‘बदले की राजनीति’ के आगे उनकी पार्टी जनता के मुद्दों से हटेगी नहीं। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने रोज वैली घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल के सांसदों सुदीप बंदोपाध्याय और तापस पॉल को सम्मन जारी किया है।

शुरू से ही नोटबंदी के फैसले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए ममता ने कहा, “यह और कुछ नहीं बल्कि बदले की राजनीति है और पिछले कुछ समय से ऐसा कर रहे हैं। बदले की यह राजनीति हमें जनता के मुद्दे पर आवाज उठाने से नहीं रोक सकती।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंगलवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शामिल रहीं ममता ने मोदी से नोटबंदी के बाद देशवासियों को हो रही परेशानियों की जिम्मेदारी लेने और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending