Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नोटबंदी के बाद वायुसेना ने 610 टन नकदी पहुंचाई : वायुसेना प्रमुख राहा

Published

on

Loading

ARup rahaनई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने बुधवार को कहा कि वायुसेना ने 8 नवंबर की नोटबंदी के बाद से 610 टन नए नोट पहुंचाए हैं। राहा ने अपने विदाई संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक वायुसेना के विमानों ने देश भर के चार टकसालों से 35 उड़ानें भरी हैं। इन उड़ानों में सी-130 और सी-17 विमान भी शामिल रहे हैं।

वायुसेना प्रमुख राहा 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना कर्मी एक टकसाल में नए नोटों को छापने में भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने सरकार के कम से कम एक टकसाल को 24 घंटे चलाने में अपने लोगों के जरिए मदद की है।”

राहा ने कहा कि यह केंद्र सरकार का बहुत बड़ी पहल है। इससे लोगों को बहुत दिक्कत हुई है। राहा ने वायुसेना के इसके लिए इस्तेमाल का बचाव किया और कहा कि उनका मानना है कि राष्ट्र की सेवा के लिए यह एकदम सही है, इससे लोगों को परेशानी से बाहर आने में मदद मिलेगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending