Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में बादल छाए

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह बादलों को डेरा रहा, वहीं ठंडी हवाओं ने सर्दी और ठिठुरन बढ़ा दी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य में गुरुवार सुबह बादलों के साथ धुंध भी छाई रही, जिसके कारण धूप नहीं निकली। मौसम विभाग का कहना है कि बादलों के छंटने के बाद ठंड और बढ़ सकती है।

राज्य में गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 8.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापामन 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.2 डिग्री, ग्वालियर का 26 तथा जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending