Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में बस खाई में गिरी, दो मरे व नौ घायल

Published

on

रायसेन मध्य प्रदेश ,रायसेन ,जयपाल इंवाती, बस खाई में गिरी, 2 मरे व 9 घायल

Loading

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार सुबह एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सुलतानपुर थाने के प्रभारी जयपाल इंवाती ने बताया कि डिंडौरी से इंदौर जा रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या  (जयपुर-जबलपुर) पर नागिन मोड़ के पास तड़के लगभग चार बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस को आशंका है कि आंधा मोड़ होने के कारण चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया, परिणामस्वरूप बस सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी।

 

नेशनल

मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे शिवपाल यादव, बसपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज

Published

on

Loading

बदायूं। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की तहरीर पर शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 505 (सामाजिक उपद्रव फैलाने वाला वक्तव्य देना) के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में वादी बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने गत 3 मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी, जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करने से बसपा कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है।

बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी के अनुसार इसी वजह से उन्होंने पुलिस को उस टिप्पणी का वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्यागी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

Continue Reading

Trending