ऑफ़बीट
ये हैं भारत के वो तीन रहस्यमई किले जहां जाने में सरकार भी कांपती है
नई दिल्ली। भारत के बहुत से मशहूर किलें हैं जिनके बारे में लोगों को अच्छे से पता है, लेकिन आज हम जिन किलों के बारे में बताने जा रहे हैं उनके बारे में शायद ही पहले कभी आपने सुना होगा।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रायसेन के किले का आता है। रायसेन का किला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पचास किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इतिहासकारों का कहना है की इस किले में लोहे से सोना बनाने वाला पारस पत्थर मौजूद है।
प्राचीन समय मे यह पत्थर राजा रायसेन के पास था किन्तु जब विदेशी आक्रमणकारियों ने इस पत्थर को हासिल करने के लिए जब भारत पर हमला किया तो रायसेन ने उस पत्थर को एक तालाब मे फेक दिया।
कहा जाता है कि तभी से इस पत्थर की रक्षा एक जिन्न करता है। स्थानीय लोगो का कहना है कि जो भी उस पत्थर को पाने की चाह में यहां आता है वो मानसिक रोगी हो जाता है।
बांधवगढ़ के किले में भी कुछ ऐसे ही राज़ दफ़्न हैं। बांधवगढ़ के किले का निर्माण आज से दो हजार साल पहले राजा रिवादेव ने करवाया था। इस किले का वर्णन शिवपुराण जैसे पवित्र ग्रंथों में भी किया गया है। यह किला चारों तरफ से घनघोर जंगलों से घिरा हुआ है। इन जंगलों में कई खतरनाक जीव भी रहते हैं।
परबल दुर्ग भी कम रहस्यमई नहीं है। यह किला 23 फ़ीट की एक खड़ी पहाड़ी पर बनाया गया है जो की अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं। इस किले के ऊपर से आप चन्देरी, करनाल आदि शहरों की झलक देख सकते हैं।
परबल किले पर जाने के लिए भयानक जंगलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस दुर्ग के ऊपर तक पहुंचने के लिए खतरनाक रास्तों से भी गुजरना पड़ता है। बहुत कम लोग ही इस दुर्ग तक पहुंच पाए हैं।
रिपोर्ट-मानसी शुक्ला
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल3 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात