Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र दीपावली की रोशनी से जगमग, बाजारों में रौनक

Published

on

Loading

भोपाल, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में दीपों का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ग अपने-अपने तरह से इस पर्व को मना रहा है, वहीं पूरे दिन बाजारों में मिठाई, दीपक और पटाखों की खरीदारी में लोग व्यस्त रहे। राज्य की राजधानी की बड़ी से लेकर छोटी इमारतें तक दूधिया रोशनी से नहाई हुई है, देवालयों में विशेष साज-सज्जा की गई है और पूजा-पाठ का दौर भी चल रहा है। इस मौके पर लक्ष्मी और गणेश की मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदी गई।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ बाजार पहुंचे और लक्ष्मी जी की प्रतिमा खरीदी।

चौहान ने कहा, दीपावली का पावन पर्व हमारी समृद्धि, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक हैं। माता लक्ष्मी की प्रतिमा लाकर पूजा की तैयारी में व्यस्त हूं।

मुख्यमंत्री चौहान दीपावली के मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के निवास पहुंचे और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा ने दीपावली के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक बयान जारी कर प्रदेशवासियों को कांग्रेस विधायक दल की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही कामना की कि जीवन में सुख और समृद्धि आए।

इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में भारी भीड़ है, कई मिठाई दुकानों पर लगी भीड़ ऐसे लगती है मानों मुफ्त में मिल रही हो। इसके अलावा पटाखे की भी खूब खरीदारी हो रही है। इस बार लोगों ने चीनी दीयों, झालर जैसे चीजों को पिछले सालों की तुलना में कम ही खरीदा है।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending