प्रादेशिक
मप्र के नगरों में होगी ‘आनंदम’ की स्थापना
भोपाल | मध्य प्रदेश में आनंद विभाग के अस्तित्व में आने के बाद राज्य सरकार हर नगर में ‘आनंदम’ स्थल की स्थापना करने जा रही है। यह ऐसा स्थान होगा, जहां सक्षम लोगों द्वारा दान दी गई वस्तु जरूरतमंद को प्राप्त हो सकेगी और दोनों को पारस्परिक आनंद की अनुभूति होगी।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा था कि जरूरत के समय मदद मिलने पर और जरूरतमंद की मदद करने पर दोनों व्यक्तियों को पारस्परिक आनंद की प्राप्ति होती है। इस व्यवस्था को कार्यरूप में बदलने के प्रारंभिक प्रयास के रूप में ‘आनंदम’ की स्थापना की जाए।
चौहान ने कहा कि आनंदम ऐसा स्थान होगा, जहां देने का और पाने का आनंद प्राप्त होगा। यह ऐसा स्थान होगा, जहां पर ऐसे व्यक्ति जो सामग्री देना चाहते हैं, रख सकेंगे। यहीं से जरूरतमंद व्यक्ति अपने उपयोग के लिए सामग्री भी प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कम्बल का उदाहरण देते हुए कहा कि ठंड के समय कंबल मिलने पर आनंद की प्राप्ति होती है। उसी तरह ठंड से बचाने में किसी की मदद का प्रयास भी आनंददायक होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी के जीवन में आनंद और प्रसन्नता आए। इसी मकसद से आनंद विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस