Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मणिपुर में भाजपा नेतृत्व की सरकार ने जीता विश्वास मत

Published

on

मणिपुर, मुख्यमंत्री बिरेन सिंह, बिरेन सिंह सरकार, विश्वास मत, भाजपा

Loading

इंफाल | मणिपुर में मुख्यमंत्री बिरेन सिंह की अगुवाई में राज्य में पहली बार बनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण में बिरेन सिंह सरकार ने ध्वनिमत के जरिये बहुमत साबित कर दिया।

मणिपुर, मुख्यमंत्री बिरेन सिंह, बिरेन सिंह सरकार, विश्वास मत, भाजपा

इससे पहले भाजपा के वाई. खेमचंद को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। शक्ति परीक्षण राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव के 11 दिनों बाद हुआ, जिसमें मतदाताओं ने ने किसी भी दल को बहुमत नहीं दिया था।

राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि भाजपा 21 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

भाजपा त्रिशंकु विधानसभा की इस स्थिति का लाभ उठाने में कामयाब रही और उसने नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार विधायकों, एक निर्दलीय और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा तृणमूल कांग्रेस के एक-एक विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई।

कांग्रेस को चुनाव बाद एक और झटका लगा, जब उसके निर्वाचित विधायक टी. श्यामकुमार बगावत कर बिरेन सिंह की सरकार में शामिल हो गए।

विधानसभा अध्यक्ष खेमचंद का चयन भी ध्वनिमत से हुआ। उन्होंने कांग्रेस के गोविंददास कोंथुजाम को हराया।

कांग्रेस नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार मानी, पर इस पर जोर दिया कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सरकार बनाने का पहला मौका कांग्रेस को मिलना चाहिए था। हालांकि उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हुईं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा जल्द कर दिया जाएगा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल में 12 मंत्रियों को शामिल करने की अनुमति है। उनके मंत्रिमंडल में पहले ही नौ मंत्री हैं।

 

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending