Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

25 लाख की लूट के मामले में आप नेता गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की युवा इकाई के एक नेता सहित छह युवकों को यहां एक व्यवसायी से 25 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 27 वर्षीय जितेंदर, 26 वर्षीय शबाब, 24 वर्षीय नजीब, 23 वर्षीय नदीम, 22 वर्षीय नवेद और 19 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ शामिल हैं। सभी पूर्वी दिल्ली के मौजपुर के रहने वाले हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया, “आरोपियों ने 12 मार्च को बंदूक की नोक पर व्यवसायी विपुल जैन से 25 लाख रुपये लूटे थे। जैन भी मौजपुर के ही रहने वाले हैं और लूट के समय स्थानीय लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया था। भागते हुए नदीम की बाइक फिसल गई, जिससे उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया गया था।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नदीम ने भागने के लिए बंदूक से एक गोली भी चलाई थी, जिसकी चपेट में आकर स्थानीय निवासी नरेश कुमार घायल हो गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “नदीम ने पूछताछ के दौरान अपने साथियों का पता बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने शनिवार की रात मौजपुर से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नवेद का भाई नजीब आप की जफराबाद युवा इकाई का अध्यक्ष है।”

यादव ने बताया कि नवेद और नजीब की झपटमारी के दर्जनभर मामलों में संलिप्तता पाई गई है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending