Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मंत्री का विभाग बदलते ही जेल अफसरों के चेहरे खिले

Published

on

लखनऊ, कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कारागार विभाग , माध्यमिक शिक्षा का विभाग, कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, प्रदेश का नया कारागार मंत्री

Loading

पूर्व जेल मंत्री के निजी सचिव की उगाही से त्रस्त थे अफसर
राकेश यादव
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री बलराम यादव से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कारागार विभाग छीनकर उन्हें माध्यमिक शिक्षा का विभाग सौंपा। यादव के स्थान पर पंजाब से आये नये कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया प्रदेश का नया कारागार मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री के इस कथन से पूर्व कारागार मंत्री के निजी सचिव की अवैध वसूली से त्रस्त जेल अफसरों के चेहरे खिल गये है। पूर्व मंत्री के कार्यकाल में तबादलों से लेकर निलंबन तक के लिए अफसरों से जमकर वसूली की गयी इससे अफसरों में खासी नाराजगी दिखने को मिल रही थी।

बुधवार की शाम प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीती 31 अक्टूबर को मंत्रिमण्डल का विस्तार किया था। इस विस्तार में मुख्यमंत्री ने पंजाब के वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह रामूवालिया को अपनी कैबिनेट में स्थान दिया था। मंत्रिमण्डल के विस्तार होने बाद चौथे दिन मुख्यमंत्री ने नये मंत्रियों समेत विभाग छीने गये मंत्रियों के मंत्रियों को नये सिरे से विभागों का आवंटन किया गया। इसमें सपा के वरिष्ठ नेता बलराम यादव से कारागार विभाग वापस लेकर उन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया। कारागार विभाग की जिम्मेदारी नये कैबिनेट पंजाब से आये बलवंत सिंह रामूवालिया को सौंपी गयी।

युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस परिर्वतन से प्रदेश की जेलों पर तैनात जेल अफसरों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। अफसरों की माने तो कि पूर्व कारागार मंत्री के कार्यकाल में उनके निजी सचिव द्वारा जेल अफसरों का जमकर शोषण किया गया। स्थानान्तरण सत्र के दौरान अफसरों से नये जनपदों के तैनाती के लिए मनमाफिक उगाही की गयी। इस उगाही से जेल अफसरों में खासा आक्रोश व्याप्त था। मामला विभागीय मंत्री से जुड़ा होने के कारण शोषण होने के वाजूद इस गम्भीर मसले पर चुप्पी साधे हुये थे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कई करीबी जेल अफसरों ने इसकी शिकायत नेताओं के जरीये मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया था। अटकलें लगायी जा रही है कि इन्हीं शिकायतों के चलते सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कारागार मंत्री का विभाग बदला गया है। उधर जब नवनियुक्त कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी तो पता चला कि राज्य भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गये है।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending