अन्तर्राष्ट्रीय
भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने तक वार्ता की गुंजाइश नहीं : चीन
बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)| चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि सीमा विवाद का कोई समाधान तब तक संभव नहीं है, जबतक भारत अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाता और बीजिंग की इस मांग को अनसुना करने से हालात केवल और बद्तर होंगे।
भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच सिक्किम सेक्टर में सीमा पर बरकरार गतिरोध के समाधान के लिए कूटनीतिक स्रोत उपलब्ध हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के एक व्याख्यात्मक लेख में हालांकि भारत के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा गया है कि जबतक भारतीय सैनिक डोकलाम को खाली नहीं करते, बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। डोकलाम चीन तथा भूटान के बीच एक विवादित क्षेत्र है।
निबंध के मुताबिक, चीन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस घटना पर बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है और भारत को डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए।
सिन्हुआ के मुताबिक, चीन की मांगों को भारत द्वारा अनसुना करने से एक महीने लंबा गतिरोध और बद्तर होगा, इससे वह खुद को मुश्किल में डाल रहा है।
उसने कहा, कूटनीतिक प्रयासों से सैनिकों के बीच टकराव का वहां अच्छे से अंत हुआ है। लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है।
लेख के मुताबिक, हाल के वर्षो में कुछ भारतीय असैन्य समूह राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत होकर चीन विरोधी भावनाओं को हवा दे रहे हैं।
सिन्हुआ ने कहा, चीन में एक कहावत है, शांति अनमोल है। हाल में भारत के विदेश सचिव एस.जयशंकर ने सिंगापुर में एक सकारात्मक टिप्पणी में कहा है कि भारत तथा चीन को अपने मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए।
अन्तर्राष्ट्रीय
इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। मलावी सरकार ने बताया कि विमान सुबह में रडार से गायब हो गया था। अब तक विमान से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है। सरकारी सूत्रों ने उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका जताई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा एक सैन्य विमान में सवार थे। यह विमान सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था। इस विमान में उपराष्ट्रपति के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। विमान को सुबह ही मजुजु में लैंड करना था, लेकिन इसके पहले ही विमान से संपर्क टूट गया।
विमान से संपर्क न हो पाने की स्थिति में राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। टीम विमान को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं पता चल सका है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दी है। अफ्रीकन जर्नलिस्ट होपवेल ने बताया कि उनको सरकार के सूत्रों से पता चला है कि अब कम ही उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जीवित बचे हों।
-
मुख्य समाचार19 hours ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे भारत
-
नेशनल3 days ago
मोदी 3.0: यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिपद
-
प्रादेशिक2 days ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ, 40 सांसद भी बन सकते हैं मंत्री
-
नेशनल2 days ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
-
नेशनल3 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल3 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ