Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत ने पाकिस्तान से दाऊद को सौंपने को कहा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि उसने पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम को सौंपने के लिए कहा है। देश का सर्वाधिक वांछित अपराधी दाऊद 1993 के मुंबई विस्फोट का मुख्य षड्यंत्रकारी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा, “वह सर्वाधिक वांछित अपराधी है। भारत, पाकिस्तान से उसे सौंपने की मांग पहले भी कर चुका है। आप थोड़ा धैर्य रखिए।” दाऊद का नाम अंतर्राष्ट्रीय आतंकियों की सूची में भी शामिल है। एक पश्चिमी एजेंसी ने दाऊद की आवाज टेप की है। दाऊद पाकिस्तान के तटीय शहर कराची से अपने एक सहयोगी के साथ बातचीत कर रहा था।

भारत इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान से दाऊद को सौंपने की मांग कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान अपने देश में दाऊद की मौजूदगी को खारिज करता रहा है। धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और अपराध को अंजान देने के आरोप में दाऊद इब्राहिम अंतर्राष्ट्रीय पुलिस के वांछितों की सूची में भी शामिल है। वह भारत में कई वारदातों में शामिल रहा है। भारत में वह 1993 मुंबई बम विस्फोट, स्पॉट फिक्सिंग और अन्य मामलों में वांछित है। अमेरिका ने अल कायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ संबंधों के मामले में 2003 में दाऊद इब्राहिम को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया था। अमेरिका इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में भी ले गया और दुनियाभर में दाऊद की संपत्ति को जब्त करने और उसके दमन के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की थी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending