Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपाई राज्य में सपाई अखिलेश की धमक, बांटे गए फोटो वाले स्कूली बैग

Published

on

Loading

अहमदाबाद। अखिलेश यादव भले ही अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री न हों और उनकी तस्वीर वाले स्कूली बस्ते किसी बंद कमरे में कैद हों, लेकिन गुजरात में बच्चों को उनकी तस्वीरों वाले बैग बांटे जा रहे हैं। और वह भी छोटी-मोटी संख्या में नहीं बल्कि 12 हजार बच्चों को अखिलेश की तस्वीर छपे बैग बांटे गए हैं।

यह कारनामा हुआ है गुजरात के आदिवासी बहुल जिले छोटा उदेपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में। यहां की सांखेड़ा तहसील में स्कूल प्रवेशोत्सव के दौरान जो स्कूल बैग बांटे गए, उन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो है।

बैगों में अखिलेश यादव के चित्र वाले स्टीकर के ऊपर अन्य स्टीकर लगाया गया है। अखिलेश के फोटो वाले स्टीकर पर छोटा उदेपुर जिला पंचायत का स्टीकर लगाया गया है। जब यह स्टीकर हटाया गया तो हकीकत सामने आ गई।

बैग पर सिर्फ अखिलेश की फोटो ही नहीं है, बल्कि ‘खूब पढ़ो, खूब बढ़ो’ पंच लाइन भी लिखी हुई है। ये घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सूरत स्थित एक फर्म के जरिए ये स्कूल बैग बांटे गए। करीब 5 फीसदी बैग ऐसे थे जिनमें गुजरात वाले स्टीकर के नीचे अखिलेश यादव की तस्वीर वाले स्टीकर निकले। अधिकारियों का कहना है कि संभावना है कि जिस कंपनी से बैग लिए गए हैं, उसी ने यूपी सरकार को बैग सप्लाई किए हों।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending