Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपाई अब भी मनाएंगे जश्न, अमित शाह के बेटे की शादी आज

Published

on

bjp-reaction

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में भाजपा को जबरदस्त झटके के बावजूद भाजपाई 10 फरवरी को जश्न मनाते नजर आएंगे। आम तौर पर करारी हार के बाद राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर में सन्नाटा पसर जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दरअसल इसकी पीछे वजह यह है कि 10 फरवरी को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय की अहमदाबाद में शादी तय है।

शाह के पुत्र की शादी की रिसेप्शन पार्टी 15 फरवरी को दिल्ली में दी जाएगी। 10 फरवरी को विवाह समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज भी जाएंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शादी में शामिल होंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है। इनके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और अन्य मशहूर उद्योगपति भी नव-दंपति को आर्शीवाद देने के लिए रहेंगे।

शाह की होने वाली बहू का नाम हर्षिता है। उनके पिता गुणवंत पटेल जाने-माने बिल्डर हैं। विवाह समारोह का आयोजन अहमदाबाद के वाईएमसीए क्लब में होगा। अमित शाह खुद भले दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ राजनीतिक दौरों में व्यस्त थे लेकिन उनके करीबी मित्रों ने शादी के सारे इंतजाम किए हैं। जय और हर्षिता कालेज में साथ-साथ पढ़ते थे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending