Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा सांसद की मांग, इंदौर-गोवा के बीच चलाएं ट्रेन

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर इंदौर-गोवा के बीच ट्रेन चलाने की मांग की है। दवे ने प्रभु को लिखे पत्र में कहा है कि इंदौर और गोवा कई मायनों में एक-दूसरे के पूरक हैं। गोवा जहां प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, वहीं इदौर से कुछ दूरी पर कई पर्यटन स्थल हैं और सैलानियों की पसंद बनते जा रहे हैं। दोनों के बीच रेल संपर्क जुड़ने से मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इंदौर व गोवा दोनों ही विकासशील शहर हैं।

दवे ने अपने पत्र में कहा है कि इस रेल सेवा से कोल्हापुर और उसके नजदीक के काई स्थान जुड़ जाएंगे तो कपड़ा व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। इंदौर का कपड़ा बाजार बहुत प्रसिद्ध है और कोल्हापुर टेक्सटाइल हब के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि इंदौर देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है। यहां आईआईटी और आईआईएम जैसी संस्थाएं हैं। दोनों शहरों के आपस में जुड़ने से विकास के रास्ते खुलेंगे। देव ने सुझाव दिया है कि प्रारंभिक तौर पर दोनों स्थानों को जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन त्योहार या विशेष मौकों पर चलाई जा सकती है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending