Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बल्ली दोबारा भाजपा की शरण में

Published

on

Loading

नई दिल्ली| वर्ष 2013 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद हरशरण सिंह बल्ली मंगलवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बल्ली ने कहा, “मैंने एक गलती की थी और अब उसका पश्चाताप कर रहा हूं। मैंने पिछले एक साल में जो गलतियां की हैं, भाजपा ने उन्हें भुला दिया है।”

बल्ली ने दिसंबर, 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरि नगर सीट से टिकट न मिलने पर भाजपा को अलविदा कह दिया था। बाद में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और मुंह की खाई। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार जगदीप सिंह पहले, भाजपा उम्मीदवार श्याम शर्मा दूसरे और बल्ली तीसरे स्थान पर रहे थे।
इस मौके पर आप संस्थापक सदस्य अश्विनी उपाध्याय भी तीन अन्य आप नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending